26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
आंध्र प्रदेश: हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस जगनमोहन रेड्डी पर हमला, सामने आया वीडियो
Play video

आंध्र प्रदेश: हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस जगनमोहन रेड्डी पर हमला, सामने आया वीडियो

विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 4:42 PM IST

विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। रेड्डी का कंधा घायल हुआ है। उन्हें हवाईअड्डे पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। उन्होंने इसके बाद हैदराबाद की अपनी यात्रा जारी रखी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमांडेंट ने हमलावर को दबोच लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। हमलावर की पहचान जरीपल्ली श्रीनिवास के रूप में की गई, जो हवाईअड्डे पर एक रेस्तरां में काम करता है। वह जगन के साथ सेल्फी खिंचवाने के आग्रह से उनके पास आया और अचानक ही जेब से छोटा चाकू निकाल लिया और उन पर हमला कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति