राजनीति

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद के सी पलानीस्वामी कोयंबटूर में गिरफ्तार

अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद के. सी. पलानीस्वामी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया केसी पलानीस्वामी पर कथित तौर पर अन्नाद्रमुक की एक वेबसाइट चलाने का आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 2:09 PM IST
v.png

नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पूर्व सांसद केसी पलानीस्वामी को कथित तौर पर अन्नाद्रमुक की एक वेबसाइट चलाने के मामले में शुक्रवार सुबह को कोयंबटूर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। अन्नाद्रमुक पार्टी के संस्थापक एम. जी रामचंद्रन के दिनों से पार्टी के सदस्य रहे पलनीस्वामी को 2018 में यह कहने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था कि कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन नहीं होने पर पार्टी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है।

पलनीस्वामी ने सुलूर पुलिस थाने से आईएएनएस को फोन पर बताया कि इस वेबसाइट की शुरुआत वी. के. शशिकला का विरोध करने के लिए साल 2017 में की गई थी। किसी ने मुझसे कहा था कि लोगों को अन्नाद्रमुक का सदस्य बनने और वेबसाइट के माध्यम से दो पत्तियों को वोट देने के लिए कहना अपराध माना गया है और अब कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट की शुरुआत पार्टी महासचिव के चुनाव के लिए हुई थी। उनके अनुसार, पार्टी से उनके निष्कासन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, और मामले पर अगले महीने की शुरुआत में सुनवाई होने वाली है। पलनीस्वामी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह ही वास्तविक अन्नाद्रमुक हैं और वह हमेशा से पार्टी के महासचिव चुने गए हैं।

पलनीस्वामी शशिकला के विरोधी थे। जब शशिकला के खिलाफ विरोध शुरू हुआ था, तब वह अन्नाद्रमुक के कॉर्डिनेटर और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के पक्ष में थे।

Updated on:
25 Jan 2020, 2:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल