राजनीति

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में साइकिल पर सवार हुए राजद नेता तेजप्रताप यादव

गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर निकलने तेजप्रताप ने सरकार की नीति पर जमकर निशाना साधा।
less than 1 minute read
news
dfdf

पटना। पिता लालू प्रसाद यादव की तरह अपने चिरपरिचित अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजद नेता तेजप्रताप यादव ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर निकलने तेजप्रताप ने सरकार की नीति पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल—डीजल के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं, लिहाजा वाहनों को छोड़कर अब साइकिल पर आना ही होगा। राजद नेता ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहने के लिए साइकिल की सवारी के अनगिनत फायदे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी तेजप्रताप केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर हमलावर हो चुके हैं।

Published on:
26 Jul 2018 10:08 am
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद