राजनीति

इरफान खान के निधन पर नुसरत जहां ने जताया दुख, बताया असाधारण अभिनेता

TMC MP Nusrat jahan ने दी Irrfan Khan को श्रद्धांजलि बोलीं- ये खबर सुनर हैरान हूं, कई बार जिंदगी अप्रत्याशित होती है इरफान खान को बताया असाधारण अभिनेता
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2020, 3:09 PM IST
Nusrat Jahan
इरफान के निधन पर नुसरत जहां ने जताया दुख

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ( Bollywood Actor ) और वैश्विक फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके इरफान खान ( Irrfan khan ) के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनेताओं तक हर कोई इस दमदार अभिनेता के निधन से दुखी नजर आ रहा है।

दुख की ऐसी ही घड़ी में अभिनेत्री से राजनेता बनीं तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की सांसद नुसरत जहां ( Nusrat Jahan ) ने भी इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नुसरत जहां ने ट्वीट के जरिये फिल्म जगत के इस चमकते सितारे की अस्त होने पर दुख जताया है।

अभिनेता-राजनीतिज्ञ नुसरत जहान ने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा...इस खबर को सुनकर मैं "हैरान" हूं। 'जीवन कई बार अप्रत्याशित होता है। परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार 29 अप्रैल को 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। इरफान के निधन ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि वैश्विक सिनेमा को भी बड़ी हानि हुई है। इसके साथ ही इस दमदार अभिनेता को देशभर के राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

इरफान खान की गिनती ऐसे अभिनेताओं में होती है जिन्होंने हर किरदार को निभाया है। उन्होंने अपनी अदाकारी से पूरी दुनिया में भारतीय सिनेमा का डंका बजाया। इरफान खान लंबे से से कैंसर से पीड़ित थे।

Published on: