राजनीति

अमृतसर हादसे में नया खुलासा, हाफिज सईद का करीबी गोपाल सिंह चावला हो सकता है इस हमले का मास्‍टरमाइंड

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक चावला पंजाब में आईएसआई की मदद से धमाके की योजना बना रहा था।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 7:55 AM IST
bomb blast
अमृतसर हादसे में नया मोड़, हाफिज सईद के करीबी गोपाल सिंह चावला हो सकता है मुख्‍य साजिशकर्ता

नई दिल्‍ली। पंजाब के अमृतसर में धार्मिक डेरे के कार्यक्रम के दौरान ग्रेनेड हमले को लेकर आतंकी ऐंगल की बातें खुलकर सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में हाफिज सईद का सहयोगी गोपाल सिंह चावला का हाथ हो सकता है। चावला इस हमले का मास्‍टरमाइंड भी हो सकता है। खुफिया एजेंसियों को निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले का शक गोपाल सिंह चावला पर शक है जिसे आतंकी हाफिज सईद के साथ देखा गया था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक चावला पंजाब में आईएसआई की मदद से धमाके करने की योजना बना रहा था। वह ऐसे ऐप्स के जरिए स्थानीय युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है जिसे आसानी से डिकोड न किया जा सके।

खालिस्‍तानी समर्थक है चावला
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस धमाके के पीछे गोपाल सिंह चावला का हाथ हो सकता है। गोपाल सिंह चावला पाकिस्तानी सिख है। वह पाकिस्तानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पूर्व महासचिव भी है। उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने भी इस घटना में आतंकी ऐंगल की संभावना जताई है।

आतंकियों को नहीं होने देंगे कामयाब
इस घटना के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आईएसआई समर्थित खालिस्तानी या कश्मीरी समूह के इस हमले में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही सीएम ने लोगों से शांति की अपील की है। सीएम कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट में कहा है कि अमृतसर में हुए ब्लास्ट को देखते हुए मैं पंजाब के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। काफी मुश्किल से हासिल की गई शांति को हम आतंकी शक्तियों के हाथों बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्‍होंने कहा कि हम आतंकियों के मंसूबों को पंजाब में कामयाब नहीं होने देंगे।

देर रात पहुंची एनआईए टीम
इस बीच मामले की जांच के लिए देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन सदस्यीय टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। एनआईए ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में छापे मार रही है। इसके साथ ही इस मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग ऐंगल पर कई टीमें काम कर रही हैं। बता दें कि अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित निरंकारी डेरे पर रविवार को हुए ग्रेनेड अटैक में 3 लोगों को मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा