26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर में आतंकी हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

राजनाथ सिंह ने अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्दी दुरुस्त होने की कामना भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 18 Nov 2018, 7:12 PM IST

अमृतसर में आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अमृतसर में आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में रविवार को दोपहर के समय राजासांसी गांव स्थित एक धार्मिक डेरे में आतंकियों ने बड़ा विस्फोट किया। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। इस हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा की है। बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हाई अलर्टः अमृतसर में धमाके के बाद दिल्ली में बढ़ी निरंकारी भवन की सुरक्षा

हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया: राजनाथ सिंह

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने कहा कि अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले से मैं काफी दुखी हूं। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्दी दुरुस्त होने की कामना भी की। सख्त तेवर दिखाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी सहानुभूति व्यक्त की। इसके अलावे कैप्टन ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने घायलों का फ्री में इलाज कराने की भी घोषणा की है।

पंजाब: सक्रियता बढ़ाकर जैश ए मोहम्‍मद का मकसद बड़ी घटनाओं से ध्‍यान भटकाना तो नहीं!

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में अलर्ट

आपको बता दें कि इस हमले को लेकर पंजाब, राजस्थान, राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले पंजाब में आतंकी जाकिर मूसा के अलावा अन्य सात आतंकियों के घुसने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। जब तक पंजाब पुलिस इस मामले में आतंकियों को पकड़ पाती कि उससे पहले निरंकारी भवन को अपना निशाना बना डाला। देखते ही देखते निरंकारी भवन में चीख-पुकार मच गई। हालांकि अब इस घटना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आईजी बॉर्डर सुरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि जिस दौरान हमला हुआ उस समय करीब 250 लोग एक धर्मिक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। इस हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावर इन लोगों पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए।