राजनीति

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट: प्रियंका गांधी का सवाल- आरोपी विधायक अब तक बीजेपी में क्यों

Unnao Rape Victim Accident पर बढ़ा विवाद Priyanka Gandhi ने योगी सरकार पर बोला हमला पीड़िता का परिवार बोला- मिलती थी धमकी

2 min read

नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को हुई घटना ने अब राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने Unnao Rape Victim के साथ हुई सड़क दुर्घटना पर हैरानी जताई है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि रेप का आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अब तक बीजेपी में क्यों है।

बीजेपी सरकार से क्या न्याय की उम्मीद करें: प्रियंका

Priyanka Gandhi ने ट्विटर पर लिखा कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। इस केस में चल रही CBI जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? इन सवालों के जवाब बिना क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?

सीबीआई जांच को तैयार यूपी पुलिस

रेप पीड़िता के साथ हुई घटना की यूपी पुलिस सीबीआई जांच के लिए तैयार है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हम निष्पक्ष जांच करेंगे। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह पूरी तरह से दुर्घटना थी। ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग करता है, तो हम मामले को सीबीआई को सौंप देंगे।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा पीड़िता की सुरक्षा को लेकर 10 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। 7 पुलिसकर्मी हाउस गार्ड के रूप में लगे थे। 3 रेप पीड़िता के साथ रहते हैं।

'मारने की धमकी देता था सेंगर'

वहीं पीड़िता के परिजानों ने रेप के आरोपी बीजेपी विधायक Kuldeep Singh Sengar को ही इस घटना का आरोपी बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने कहा कि पेश के दौरान कचहरी में विधायक हर बार जान से मारने की बात करता था। आखिरकार एक्सीडेंट करवा ही दिया। हमने पुलिस से पहले ही एक्सीडेंट और हत्या का शक जाहिर किया था।

लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर पीड़िता

खबर है कि पीड़िता और उसके वकील की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों को लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है। लखनऊ जोन के एडीजी ने बताया कि दोनों को ट्रामा सेंटर में रखा गया है। पीड़िता और वकील के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हैं। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

Updated on:
29 Jul 2019 01:00 pm
Published on:
29 Jul 2019 10:51 am
Also Read
View All