राजनीति

पश्चिम बंगाल: BJP अध्यक्ष दिलीप घोष और हेमंत बिस्वा के काफिले पर हमला, TMC पर लगा आरोप

पश्चिम बंगाल में जारी है चुनावी हिंसा राज्य बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर हमला टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
2 min read
• •
Updated: 8 May 2019, 11:43 AM IST
West Bengal attacked
पश्चिम बंगाल: बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, TMC पर लगा आरोप

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले पांच चरणों से हिंसा का दौर जारी है। इसी बीच बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ( Dilip Ghosh ) और असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ( Himanta Biswa Sarma ) के काफिले पर हमला हुआ है। हमला उस वक्त हुआ जब नेताओं का काफिला पश्चिम मिदिनापुर स्थित खेजुरी इलाके से गुजर रहा था। हमलेे का आरोप ममता सरकार पर लग रहा है।

हार के डर से बौखलाई ममता: बीजेपी

बंगाल बीजेपी ने दावा किया है कि हार के डर बौखलाई ममता सरकार ( mamta banerjee ) बीजेपी नेताओं को अपना निशाना बना रही है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि खेजुरी इलाके में हुआ हमले में TMC के गुंडे शामिल थे। बताया जाता है कि हमलावरों ने बीजेपी के काफिले की दो गाड़ियों को पूरी से तोड़ दिया है। हालांकि इसमें अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ममता बनर्जी के फिर बिगड़े बोल, कहा- मोदी को मारना चाहती हूं लोकतंत्र का कड़ा तमाचा

शक्तियों का दुरुपयोग कर रही ममता सरकार: हमेंत

वहीं काफिले में शामिल असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि ममता सरकार अपनी शक्तियों का घिनौना दुरुपयोग कर रही है। इन लोगों ने लोकतांत्रिक मानदंडों को गटर में फेंक दिया है। क्या हम ऐसा ही देश चाहते हैं। शर्मा ने आरोप लगाए है कि टीएमसी के कार्यकर्ता जब काफिले पर दोनों ओर से हमला कर रहे थे, तब राज्य पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी थी। सीआरपीएफ जवानों की वजह से हम सुरक्षित बचकर निकल पाए हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
8 May 2019, 11:43 AM IST
Published on: