राजनीति

West Bengal: BJP को लगा एक और झटका, अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने पार्टी से तोड़ा नाता

West Bengal बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय व दिलीप घोष सहित कई अन्य की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था. बंगाल में इससे पहले भी कई बंगाली अभिनेता व अभिनेत्री बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन चुनाव के बाद से वे लगातार पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 1:58 PM IST
400.jpg

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में विधानसभा चुनाव के बाद से बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला अब तक जारी है। कई विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इसी कड़ी में बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है। बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ( Srabanti Chatterjee )ने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है।

इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी। उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होने पार्टी पर बंगाल के प्रति बीजेपी में गंभीरता और लोगों की कल्याण करने की भावना को नहीं समझने का आरोप भी लगाया।

विधानसभा चुनाव के बाद से ही बंगाल बीजेपी में लगातार पार्टी छोड़ने की होड़ मची हुई है। कई नेताओं ने तो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल का दामन थाम लिया है। अभी तक बंगाल के पांच विधायक और पूर्व मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो सहित कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

इस बीच बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय व दिलीप घोष सहित कई अन्य की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था।

बंगाल में इससे पहले भी कई बंगाली अभिनेता व अभिनेत्री बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन चुनाव के बाद से वे लगातार पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। ज्यादातर का कहना है कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है। दरअसल बंगाल में बीजेपी में भी अंदरुनी कलह जारी है। गुटबाजी के चलते ही चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

श्राबंती चटर्जी की बात करें तो वे बांग्ला फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस हैं। 34 वर्ष की श्राबंती ने साल 1997 में बंगाली फिल्म ‘मायार बंधोन’ से डेब्यू किया था। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी जॉइन की, हालांकि ये साथ ज्यादा दिन नहीं रहा। माना जा रहा है कि श्राबंती भी टीएमसी का दामन थाम सकती है।

Published on: