West Bengal Congress President Somen Mitra का देर रात निधन Somen Mitra को Kolkata के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ( West Bengal Congress ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा ( West Bengal Congress President Somen Mitra ) का देर रात निधन हो गया। सोमेन मित्रा ( Somen Mitra ) लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको कोलकाता ( Kolkata ) के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को इलाज के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। सोमने मित्रा 78 साल के थे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो मित्रा पार्टी हाईकमान के काफी करीबी थी।
हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमने मित्रा ( Somen Mitra ) किडनी रोग से ग्रसित ( Kidney disease ) थे, जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनका निधन किडनी रोग से नहीं, बल्कि कार्डियक अरेस्ट ( Cardiac arrest ) की वजह से हुआ है। सूत्रों ने बताया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा था। सोमने ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉक्टरों ने सोमेन का कोरोना टेस्ट भी कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वहीं, सोमने मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी शोक प्रकट किया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमने पार्टी के कदृदावर नेता थे, इस नुकसान के बीच हमारे विचार और प्रार्थनाएं दादा के परिवार के साथ हैं।
इसके साथ ही सोमेन मित्रा के परिवार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। सोमेन परिवार के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको किडनी और दिल की बीमारी थी, जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा लोकसभा के सांसद भी रहे। उनका जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था।