सन्नी देओल को महंगा पड़ा रोड शो महिला की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ महिला ने सबके सामने कर दी बड़ी बात
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को अंतिम चरणों के मतदान के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया है। ताकि किसी भी तरह की कोई कोर कसर ना रह जाए। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल में भाजपा में शामिल हुए सन्नी देओल वैसे तो अपनी अदाकारी से लोगों में खासे लोकप्रिय हैं ही लेकिन उनकी ये लोकप्रियता उस वक्त उनके लिए थोड़ी अजीब साबित हुई जब चुनावी प्रचार के दौरान एक महिला उनके सबके सामने चूम लिया।
आमतौर पर कम बोलने और विवादों से दूर रहने वाले अभिनेता से नेता बने सन्नी देओल के लिए ये लम्हा निश्चित रूप से अटपटा था क्योंकि रील से निकलर लेकर रियल लाइफ में जब कोई इस तरह की हरकत करता है तो वो थोड़ा झेपने वाला जरूर होता है। बहरहाल महिला के किस करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह गुलाबी सूट में एक महिला सन्नी देओल के गाड़ी पर चढ़ती है और उन्हें सबके सामने चूम लेती है। पहले तो सबको लगा कि वो सनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ रही है, सनी ने खुद उसे गाड़ी में ऊपर चढ़ने में मदद की लेकिन उसके बाद उस महिला ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था।
महिला ने सन्नी देओल को सबके सामने किस कर दिया। दरअसल ये घटना बुधवार की है जब सन्नी बटला में एक रोड कर रहे थे। उन्हें क्या पता था उनका ये रोड शो सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरने जा रहा है।
आज हरियाणा में किया रोड शो
गुरुवार का दिन छठे चरण के मतदान से पहले काफी अहम रहा। क्योंकि 10 मई को यहां प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 9 मई को जमकर रैलियां और रोड शो किए। इसी कड़ी में भाजपा नेता सनी देओल ने हरियाणा के सिरसा में रोड शो किया। तपती धूप और गर्मी के बावजूद न तो सनी के उत्साह में कोई कमी नजर आई और ना ही जनता के।