
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। चुनाव की सरगर्मियां शुरु होते वर्ल्ड मीडिया की नजर पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात पर टिक गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान ही पाकिस्तान का जिक्र होने की वजह से पाक इसमें खासी दिलचस्पी ले रहा था।
ब्रिटिश मीडिया
बीबीसी ने कहना है कि बीजेपी बेहद कम अंतर के साथ प्रधानमंत्री का गढ़ बचाने में कामयाब हो पाई है। पीएम बनने से पहले खुद नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के सीएम थे। अगर यहां बीजेपी की हार होती तो राष्ट्रीय चेहरे को धक्का लगता। आखिकार उनकी पार्टी को बहुमत मिल गई।
पाकिस्तानी मीडिया
द डॉन ने लिखा है कि भारतीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। वो अपने गृह राज्य में चुनाव जीते हैं। मोदी ने 28 नवंबर को एक रैली में कहा था कि आने वाले 100 वर्षों तक गुजरात में उनकी पार्टी को कोई पराजित नहीं सकता है। आखिर राष्ट्रीय कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद उनकी पार्टी को जीत मिल गई।
अमरीकी मीडिया
एसएफ गेट ने गुजरात चुनाव को लेकर लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ताधारी पार्टी ने नजदीकी लड़ाई के बीच अपने गृह राज्य गुजरात में अहम चुनाव जीता है। यहां खुद मोदी ने 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शासन कर चुके हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने पहले से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।
चीनी मीडिया
चाइना डेली ने गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजों पर लिखा है कि भारत के दो राज्यों में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी को बेहद कम अंतर से जीत हासिल हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी को काफी आसान जीत मिली है।