प्रतापगढ़

नेशनल हाइवे-56 पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे 3 दोस्त

Rajasthan Road Accident: नेशनल हाइवे-56 पर हुए हादसे में भारी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे तीन दोस्तों से सवार कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार तीनों मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे।

2 min read
खाई में गिरी कार का फोटो: पत्रिका

National Highway-56 Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे-56 पर सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाडलिया जीएसएस के पास हुआ। दुर्घटना में एक कार सड़क से नीचे करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तीनों दोस्त गंभीर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

Anu Meena Case: LED तोड़ने से लेकर बेटे के सामने पिटाई, सीसीटीवी बना बड़ा सबूत

मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे तीनों दोस्त

पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक का नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

2 की मौत तीसरे की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि हादसे में घनश्याम पटेल (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार चालक भावेश (35) और राजकुमार मूणत (42) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान राजकुमार मूणत ने भी दम तोड़ दिया। चालक भावेश का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल चालक ने पुलिस को बताया कि वे निजी काम से मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे। पाडलिया क्षेत्र में पहुंचते ही सामने से आए भारी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सुहागपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी कर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ महीनों में होने वाली थी शादी
Updated on:
01 Jun 2026 12:12 pm
Published on:
01 Jun 2026 12:11 pm
Also Read
View All