प्रतापगढ़

Rajasthan: मोबाइल पर बात करते बिगड़ा बैलेंस, नदी में गिरे शिक्षक, 48 घंटे बाद मिला शव

मृतक शिक्षक राजकुमार लबाना बांसवाड़ा जिला के राउमावि डुंगरीया में विज्ञान विषय के प्राध्यापक पद पर नियुक्त थे। विद्यालय से मूंगाणा आते समय रास्ते में यह हादसा हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 6:46 PM IST
teacher death in pratapgarh
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के प्रतापगढ़ में नरवाली से मूंगाणा के बीच में माही नदी की पुलिया पर मोबाइल से बात करते नदी में गिरे शिक्षक का शव 48 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूरी पर गुरुवार को मिला। मौके पर उपखंड अधिकारी सतनारायण विश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक नानालाल सालवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पारसोला थाना अधिकारी भेमजी गरासिया व पुलिस जाब्ता तैनात था। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

संतुलन बिगड़ने से गिरे

थाना प्रभारी भेमजी गरासिया ने बताया कि मूंगाणा निवासी राजकुमार लबाना दो सितंबर को माही नदी की पुलिया पर मोटर साइकिल साइड स्टैंड लगाकर ऊपर बैठकर मोबाइल से बात कर रहे थे। उसी समय मोटर साइकिल का साइड स्टैंड टूटने पर संतुलन बिगड़ गया। एक तरफ मोटरसाइकिल गिरी, दूसरी तरफ राजकुमार लबाना नदी में गिर गए। जो पानी के तेज बहाव में बह गए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा तीन जिलों की टीमें पहुंची। जहां दो दिन तक रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह वीडियो भी देखें

स्कूल से लौट रहे थे शिक्षक

वहीं तीसरे दिन सुबह 48 घंटे बाद छायणी गांव के पास अध्यापक का शव मिला। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंगाणा लाकर पोस्टमार्टम किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कई लोग एकत्रित हो गए। मृतक शिक्षक राजकुमार लबाना बांसवाड़ा जिला के राउमावि डुंगरीया में विज्ञान विषय के प्राध्यापक पद पर नियुक्त थे। विद्यालय से मूंगाणा आते समय रास्ते में यह हादसा हुआ था।

Updated on:
4 Sep 2025, 6:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे