प्रतापगढ़

एक ही मरीज की दो जांचें, एक में Coronavirus पॉजिटिव, दूसरी में निगेटिव, डॉक्टर भी अचरज में…

शहर के जिस मरीज को पहले कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमित बताया गया था, उसे लेकर अब संशय हो गया है। इसका कारण है कि मरीज की उदयपुर और जयपुर मेडिकल कॉलेजों में जांच कराई गई, दोनों जगह अलग-अलग रिपोर्ट आई है।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 8:30 PM IST
Feature image

प्रतापगढ़.
शहर के जिस मरीज को पहले कोरोना वायरस ( coronavirus ) संक्रमित बताया गया था, उसे लेकर अब संशय हो गया है। इसका कारण है कि मरीज की उदयपुर और जयपुर मेडिकल कॉलेजों में जांच कराई गई, दोनों जगह अलग-अलग रिपोर्ट आई है। उदयपुर में कराई गई जांच में उसे कोरोना वायरस संक्रमित बताया गया, जबकि जयपुर में उसे निगेटिव बताया गया था। अब फिर से सैंपल रविवार को जयपुर भेजा गया है, वहां से देर रात तक रिपोर्ट नहीं आई थी। इस बीच जिले में छोटीसादड़ी के कुछ दिनों पहले विदेश से आए एक युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के सदर बाजार निवासी एक अधेड़ गत 9 मार्च को दुबई से आया था। खांसी, जुकाम की शिकायत के बाद उसने गत 18 मार्च को यहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। मरीज को लक्षण के आधार पर कोरोना वायरस संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। उसकी स्वाब के नमूने लेकर उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे गए। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में उसके घर और आसपास के एरिये में स्क्रीनिंग की गई।


एसएमएस मेडिकल कॉलेज में निगेटिव आई रिपोर्ट ( Coronavirus In Rajasthan )


अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उसका दूसरा सैंपल जयुपर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो सैंपल निगेटिव आया। इससे यहां चिकित्सक भ्रम में पड़ गए कि आगे किस मेडिकल प्रोटोकॉल के हिसाब से मरीज का इलाज किया जाए। जब इसकी जानकारी वापस जयपुर दी गई तो वहां से मरीज का सैंपल फिर से भेजने के निर्देश दिए गए। रविवार को मरीज का सैंपल फिर से जयपुर भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट रविवार देर रात तक नहीं आई थी।


दोनों जांच रिपोर्ट अलग-अलग आई है

दुबई से आए कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट उदयपुर व जयपुर मेडिकल कॉलेजों से अलग-अलग आई है। उदयपुर से उसे पॉजिटिव बताया गया है, जबकि जयपुर से निगेटिव। अब सैकंड ऑपिनियन के तौर पर वापस जयपुर रिपोर्ट भेजी गई है।

- अनुपमा जोरवाल, जिला कलक्टर, प्रतापगढ़

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
22 Mar 2020, 8:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले