प्रतापगढ़

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे

CM Bhajan Lal : प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत पानी है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2026, 8:41 PM IST
pratapgarh cm bhajan lal gave gifts worth rs 924 crore udaipur division
CM Bhajanlal - File Pic

CM Bhajan Lal : प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत पानी है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उदयपुर संभाग में 924 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम भजनलाल शर्मा का प्रतापगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर करीब 12.30 बजे था। इसके विपरीत, वे दशहरा मैदान स्थित हेलीपैड पर दोपहर करीब 2.20 बजे पहुंचे। इस तरह मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंचे।

17 जिलों की जनता और किसानों को पानी मिलेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राम जल सेतु-ईआरसीपी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे 17 जिलों की जनता और किसानों को पानी मिलेगा तथा चार लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचाई से जुड़ेगी। उन्होंने बताया कि माही डैम योजना के तहत डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में पेयजल व सिंचाई के लिए करीब 4500 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

7 जिलों के लिए दी सीएम भजनलाल ने सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह में उदयपुर संभाग के 7 जिलों में 924 करोड़ रुपए से अधिक के 1,452 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 668 करोड़ रुपए के 1,029 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 256 करोड़ रुपए के 423 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उदयपुर जिले में 166.80 करोड़ रुपए के 526 कार्य, डूंगरपुर में 189.85 करोड़ रुपए के 105 कार्य, चित्तौड़गढ़ में 164.57 करोड़ रुपए के 88 कार्य, बांसवाड़ा में 89.68 करोड़ रुपए के 77 कार्य, प्रतापगढ़ में 109.77 करोड़ रुपए के 436 कार्य, राजसमंद में 108.50 करोड़ रुपए के 130 कार्य तथा सलूंबर में 95.05 करोड़ रुपए के 90 कार्य शामिल हैं।

जनजातीय संस्कृति को सराहा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां मालवा, मेवाड़ और बागड़ की संस्कृति का संगम है। उन्होंने थेवा कला और गैर नृत्य का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बाजार और सरकारी खरीद से जोड़ने की बात कही। जनसभा के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौजूद रहे।

ढाई वर्ष की गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ढाई वर्ष से अधिक के कार्यकाल में 1 लाख 90 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं। 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। वहीं, वर्ष 2026 में सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेण्डर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर युवाओं को अटल ज्ञान केन्द्रों के जरिये ई-लाइब्रेरी और ई-मित्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी प्रकार पानी की उपलब्धता के लिए विभिन्न राज्यों के साथ रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल और नर्मदा व किशाऊ परियोजना के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। साथ ही, वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Updated on:
26 Sep 2026, 8:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले