26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : चक्रवात अर्नब के असर से बदल सकता है राजस्थान का मौसम, 27-28 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather Update : मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में 27-28 सितंबर को बारिश की संभावना है। बाडमेर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 min read
Google source verification
cyclone arnab alter rajasthan weather rain expected 27 Sept 28 Sept

Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी ठंडी हवा तो कहीं तेज गर्मी सितम्बर में मौसम के दो रुप दिखा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब का असर आज से राजस्थान में दिखाई दे सकता है। 29 सितंबर तक इस सिस्टम के साथ-साथ एक पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान के कई जिले प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में 27-28 सितंबर को बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान है कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27-28 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 सितंबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू के आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों के भी तापमान में गिरावट हुई। हालांकि पश्चिमी जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने से यहां गर्मी का असर दिखा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सलूंबर, जायल (नागौर) जिले में 03.0 MM दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर 42.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सिरोही 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

जयपुर में शनिवार सुबह बेहद ठंडी रही

जयपुर में शनिवार सुबह बेहद ठंडी रही। सुबह 6 बजे तेज ठंडी हवाएं चल रहीं थी। पूरे दिन आसमान में बादल घुमड़ घुमड़ कर रहे थे। साथ ही धूप निकली हुई थी पर उसमें शीतलता थी। शनिवार रात 8 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जयपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही, लेकिन हवा चलने से गर्मी का असर कम रहा। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री त​क गिरावट हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में 29 सितंबर तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बारिश से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की ठंड आ सकती है।