प्रतापगढ़

Pratapgarh: नाबालिगों ने बनाई प्लानिंग, चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी अरेस्ट

Chain Snatching Case: प्रतापगढ़ जिले में बढ़ रहे चेन स्नेचिंग की वारदातों में अब बाल अपचारियों की संलिप्तता उजागर हो रही है। धरियावद धरियावद पुलिस ने एक महिला के गले से चेन छीनने के असफल प्रयास के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
धरियावद पुलिस थाना, पत्रिका फोटो
धरियावद पुलिस थाना, पत्रिका फोटो

Chain Snatching Case: प्रतापगढ़ जिले में बढ़ रहे चेन स्नेचिंग की वारदातों में अब बाल अपचारियों की संलिप्तता उजागर हो रही है। धरियावद धरियावद पुलिस ने एक महिला के गले से चेन छीनने के असफल प्रयास के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बाल अपचारियों ने प्लानिंग करने और सहयोगी साथियों का खुलासा किया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

ये है पूरा मामला

धरियावद थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि दो अप्रैल को शाम के समय कौशल्यादेवी पत्नी देवेंद्र जैन सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। घर के मुख्य द्वार पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी चेन छीनने का प्रयास किया। कौशल्या देवी के आवाज लगाने पर दोनों युवक मंगरीफला रोड की तरफ भाग गए। इस संबंध में देवेंद्र जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

बाल अपचारियों को पकड़ा तो खुला मामला

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के हुलिए के आधार पर दो बाल अपचारियों को डिटेन किया। मनोवैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकी पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि एक अप्रैल को वे अजय कीर और जय शर्मा के साथ अजय की सब्जी के ठेले पर मिले थे, जहां चेन लूटने की योजना बनाई गई थी। अजय कीर और जय शर्मा योजना के सहयोगी के रूप में सामने आए।

सोने की चेन देखकर बिगड़ी नीयत

घटना के दिन महिला के गले में सोने की चेन देखकर आरोपियों की नियत खराब हो गई। आरोपी अजय ने बाल अपचारी को फोन किया व मोटर साइकिल लेकर तुरंत बुलाया और चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में असफल रहने पर दोनों भाग गए। पुलिस ने मामले में सहयोगी आरोपी अजय पुत्र कारूलाल कीर निवासी कुम्हारवाड़ा और जय पुत्र जगदीश शर्मा निवासी लसाडिया चौराहा धरियावद को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों के अन्य सहयोगियों को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।

नशे के कारण बढ़ रहे अपराध

स्थानीय लोगों के अनुसार जिले के कई इलाकों में युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की लत के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस की कमजोर गश्त का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। थाना इलाके में पुलिस नफरी बढ़ाने की मांग लोगों ने की है।

Updated on:
08 Apr 2026 02:16 pm
Published on:
08 Apr 2026 02:15 pm