प्रतापगढ़

शिक्षक ने पत्नी-बेटे पर दरांती से किया वार, फिर कमरे में इस हाल में मिला शव

अरनोद थाना क्षेत्र के बनेडिया कला गांव में शनिवार रात को नशे में शिक्षक ने पत्नी और बेटे पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसका शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2026, 5:56 PM IST
Feature image
घटना स्थल मौजूद पुलिस। फोटो पत्रिका

प्रतापगढ़। अरनोद थाना क्षेत्र के बनेडिया कला गांव में शनिवार रात को नशे में शिक्षक ने पत्नी और बेटे पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसका शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मामले को देखते हुए एमओबी और एफएसएल टीम पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

अरनोद थाना प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया कि बनेडिया गांव निवासी गणपतलाल (47) मीणा सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ था, जो शराब का आदी था। वह शनिवार रात को अपने मकान में नीचे के कमरे में सोया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी मंजू व पुत्र हरीश अलग-अलग दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे गणपतलाल उठकर दूसरी मंजिल पर जाकर बेटे हरीश पर दरांती से हमला कर दिया। इसके बाद वह पत्नी के कमरे में गया और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया।

इस दौरान उसने कमरे को अंदर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद घायल पत्नी ने दरवाजा खोला। जहां कमरे में गणपतलाल का शव पड़ा हुआ था। अरनोद थाना पुलिस को रात करीब 3 बजे सूचना दी गई। पुलिस को मकान के अंदर खून बिखरा मिला और शव जमीन पर फंदे के पास पड़ा मिला।

पुलिस ने मां-पुत्र का प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले को देखते हुए रविवार को एमओबी और एफएसएल टीम पहुंची। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के गले पर निशान पाए गए। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होना भी बताया गया है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
18 Jan 2026, 5:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं