प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: जंगल में पेड़ से लटकी मिली विवाहिता: 2-3 दिन बाद मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित मईड़ा की रेल के जंगल में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लाली पत्नी भगत राम मीणा के रूप में हुई है।
2 min read
pratapgarh woman death
फोटो पत्रिका नेटवर्क

छोटीसादड़ी (प्रतापगढ़)। जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित मईड़ा की रेल के जंगल में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लाली पत्नी भगत राम मीणा के रूप में हुई है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर छोटीसादड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात जंगल क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना धोलापानी थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल शुरू की।

सोमवार सुबह धोलापानी थानाधिकारी पुराराम पुलिस टीम के साथ दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जांच शुरू की। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

परिजनों का आरोप- ससुराल पक्ष करता था परेशान

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लाली को ससुराल पक्ष की ओर से लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार परिवार में शादी समारोह भी था, लेकिन उस दौरान भी लाली घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद रविवार को सूचना मिली कि जंगल में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस बोली- हर पहलू से जांच की जा रही

धोलापानी थानाधिकारी पुराराम ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, प्रताड़ना या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
18 May 2026 05:34 pm
Published on:
18 May 2026 05:34 pm
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे