प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर, BAP प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस; BJP-BAP सदस्य एक साथ पहुंचे तो हुआ हंगामा

प्रतापगढ़ जिला प्रमुख चुनाव में BAP की रेखा मीणा ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा की हकरी देवी और कांग्रेस की इंदिरा मीणा के बीच मुकाबला है। BJP-BAP सदस्य एक साथ पहुंचे तो कांग्रेस ने हंगामा किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 4:22 PM IST
pratapgarh zila pramukh election 2026
इंद्रा देवी मीणा और हकरी देवी मीणा (पत्रिका फोटो)

Pratapgarh Zila Pramukh Election 2026: प्रतापगढ़ में जिला प्रमुख चुनाव के बीच सियासी समीकरण बदल गए हैं। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की प्रत्याशी रेखा मीणा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की हकरी देवी मीणा और कांग्रेस की इंदिरा मीणा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, भाजपा और BAP के जिला परिषद सदस्यों के एक साथ मतदान केंद्र पहुंचने से सियासी माहौल गरमा गया।

भाजपा और BAP के बीच गठबंधन की चर्चा

प्रतापगढ़ की 25 सदस्यीय जिला परिषद में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत भी BAP के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

मतदान केंद्र पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

जिला प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा और BAP के जिला परिषद सदस्य एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इससे मतदान केंद्र परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं से समझाइश की और उन्हें परिसर से बाहर निकालकर स्थिति संभाली।

सबसे बड़ा दल कांग्रेस, लेकिन BAP के हाथ में सत्ता की चाबी

प्रतापगढ़ जिला परिषद की कुल 25 सीटों में से कांग्रेस ने 11, जबकि भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी ने 7-7 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला प्रमुख बनाने के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

यदि भाजपा और BAP के सभी सदस्य एकजुट होकर मतदान करते हैं तो उनके पास 14 सदस्यों का समर्थन होगा। ऐसे में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख की कुर्सी से दूर रह सकती है। हालांकि, अंतिम तस्वीर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही साफ होगी।

Also Read
View All
अजिता शर्मा या जयश्री राठौड़, कौन बनेगा प्रधान? प्रतापगढ़ में बहुमत के बाद भी कांग्रेस में बाड़ाबंदी और लॉबिंग तेज

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान