प्रतापगढ़

Rajasthan: तस्करी की काली कमाई से खरीदी 2 करोड़ 26 लाख की संपत्ति फ्रीज, तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वित्तीय जांच में पता चला कि देवीसिंह सौंधिया ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित काली कमाई से ग्राम जाखमिया के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत का होटल अपनी पत्नी शांतिबाई के नाम पर खरीदा था।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2025, 6:41 PM IST
Smuggler assets freeze
छोटीसादड़ी पुलिस की ओर से आरोपी की सम्पत्ति पर बोर्ड लगाते हुए। फोटो- पत्रिका 

प्रतापगढ़। जिले में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों से अवैध कमाई पर शिकंजा कसते हुए छोटीसादड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी देवीसिंह पुत्र धूलसिंह सौंधिया निवासी गोमाना की करीब 2 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि आरोपी द्वारा तस्करी की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को चिह्नित कर भारत सरकार की अधिकृत कंपिटेंट अथॉरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर नई दिल्ली को भेजा गया। जहां से संपत्ति फ्रीज करने की अनुमति मिली। इसके बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई।

देवीसिंह को किया था गिरफ्तार

प्रकरण के अनुसार 23 अप्रेल 2025 को छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने बरखेड़ा बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बुद्धाराम विश्नोई को पकड़ा। तलाशी में उसके बैग से 2 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि अफीम उसे देवीसिंह सौंधिया से मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि बुद्धाराम पहले देवीसिंह की होटल जाखमिया पर काम करता था और वहीं से तस्करी का नेटवर्क चलाया जाता था। पुलिस ने देवीसिंह को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

पुलिस को मिली थी गोपनीय सूचना

इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवीसिंह सौंधिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से सम्पत्ति अर्जित करने की गोपनीय सूचना मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया। टीम ने देवीसिंह के मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पत्ति की वित्तीय जांच की, जिसमें अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों को चिन्हित किया गया।

2 करोड़ 20 लाख का होटल

वित्तीय जांच में पता चला कि देवीसिंह सौंधिया ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित काली कमाई से ग्राम जाखमिया के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत का होटल अपनी पत्नी शांतिबाई के नाम पर खरीदा। 5 लाख 50 हजार रुपए का एक पिकअप वाहन अपने नाम पर खरीदा। एक लाख 30 हजार रुपए की बुलेट मोटरसाइकिल अपने पुत्र अर्जुनसिंह के नाम पर खरीदी। कंपिटेंट अथॉरिटी ने इन सभी सम्पत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

आरोपी पर 6 प्रकरण, बेटा भी फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवीसिंह सौंधिया लंबे समय से अफीम और डोडाचूरा की तस्करी में लिप्त है। उस पर अब तक 6 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। वहीं, उसका बेटा अर्जुनसिंह भी 6 अलग-अलग मादक पदार्थ प्रकरणों में आरोपी है और वर्तमान में फरार चल रहा है। उस पर पांच रुपए का इनाम घोषित है।

Also Read
View All
Pratapgarh Zila Pramukh 2026: प्रतापगढ़ में BAP के समर्थन से भाजपा का जिला प्रमुख बना, कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग

अजिता शर्मा या जयश्री राठौड़, कौन बनेगा प्रधान? प्रतापगढ़ में बहुमत के बाद भी कांग्रेस में बाड़ाबंदी और लॉबिंग तेज

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल