प्रतापगढ़

Weather Update : राजस्थान के इस शहर में फसलों पर जमी बर्फ, लोग हैरान-किसान परेशान, कल कैसा रहेगा मौसम, जानें

Weather Update : राजस्थान के प्रतापगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी का सितम जारी है। फसलों पर बर्फ जम गई है। लोग हैरान हैं तो किसान परेशान हैं। बर्फानी हवा से गलन बढ़ रही है। जानें कल यानि 10 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 11:47 AM IST

Weather Update : राजस्थान के प्रतापगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी का सितम जारी है। फसलों पर बर्फ जम गई है। बर्फानी हवा से गलन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 10 जनवरी ठंड में कुछ उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है। प्रतापगढ़ के कांठल में इन दिनों बर्फानी हवा के कारण गलन बनी हुई है। इसके साथ ही दिनभर ठिठुरन है। हालात यह है कि फसलों पर बर्फ जमने लगी है। वहीं तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। इसके साथ ही दिनभर शीतलहर के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

बुधवार को दिनभर सर्द हवा चली

जिले में बुधवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही। शीतलहर के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में दुकानदार अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले के कई क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाने लगा है। सुबह आठ बजे बाद धूप निकलने के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ।

पाला पड़ने की आशंका, किसान चिंतित

प्रतापगढ़ जिले में बर्फानी हवा से काफी परेशानी हो रही है। लोगों को दिनभर गर्म वस्त्रों से लदे रहना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ जमने लगी है। कई इलाकों में हवा का दवाब कम होने के साथ ही फसलों पर बर्फ जमने लगी है। जिससे पाला पड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। ऐसे में फसलों में नुकसान को लेकर किसानों में चिंतित है।

सर्दी की वजह से बाजार सूने

मौसम में सर्दी बढ़ने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। बाजार में भी सर्दी के कारण सूनापन दिख रहा है। हालांकि गर्म वस्त्रों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। चाय की दुकानों सहित गजक, गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आने लगी है।

Updated on:
9 Jan 2025, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले