Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के धरियावद में एक शराबी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत शराबी ने शुक्रवार शाम को ऐसा काम किया कि करीब 10 हजार लोग परेशान हो गए। हुआ यह कि शुक्रवार देर शाम को नागलिया डैम रोड स्थित गदवास निवासी जीवराज मीणा ने जमकर शराब पी। इसक बाद वह नशे में धुत हो गया। इसके बाद नागलिया बांध के रास्ते पर गड़वास में 32 केवी से धरियावद जीएसएस तक आने वाली 33 केवी बिजली लाइन के 2 खंभों पर हथौड़े से वार करने लगा। काफी देर ऐसा करने के बाद दोनों खंभे टूट गए। इसके बाद धरियावद कस्बे में बिजली गुल हो गई।