5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : विद्युत विभाग की नई सुविधा, 1 जनवरी से लागू होगी यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था

AVVNL New Facility : अजमेर विद्युत वितरण निगम की नई यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था। 1 जनवरी से 3.35 लाख उपभोक्ताओं को ऑन स्पॉट बिजली बिल मिलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Dec 2024, 11:30 AM IST

Electricity Department New Facility Utility Billing System will be implemented from 1 January

AVVNL New Facility : अजमेर विद्युत वितरण निगम 1 जनवरी से जिले में यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था लागू करेगा। यूबीएस फर्म के साथ मिलकर इसके तहत ऑन स्पॉट मीटर की रीडिंग एवं फोटो लेकर मशीन से हाथोंहाथ बिल बनाकर उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे।

गलत मीटर रीडिंग के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

नई व्यवस्था को लेकर सोमवार को निगम के वृत कार्यालय बांसवाड़ा के अधीन उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी एवं लेजर कीपर की बैठक हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता भगवानदास ने बताया कि इस व्यवस्था से जिले के करीब 3 लाख 35 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के साथ ही विद्युत बिल मिलेगा। अभी बिजली के बिल हर दो माह में आते हैं, इस व्यवस्था से अब मासिक बिलिंग होगी। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग, बिल सुधार आदि कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेेंगे।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 10 दिसम्बर से चलेगी शीत लहर

मौके पर जमा करा सकता है विद्युत बिल

साथ ही बिल समय पर नहीं मिलने की शिकायत भी नहीं रहेगी। व्यवस्था में उपभोक्ता चाहे तो कर्मचारी को तुरंत बिल जमा करा सकता है। इस अवसर पर बीसीआईटीएस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा साटवेयर के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधिशासी अभियंता पीएस नायक, लेखाधिकारी सुरेश मेनारिया, कल्पेश दवे, शैलेष मीणा एवं नोडल अधिकारी निखिल भावसार सहायक अभियंता (आईटी) उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में संविदा शिक्षकों को 9 माह से नहीं मिला वेतन, आंदोलन की धमकी

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़