प्रतापगढ़

‘राजा भैया को बंदूकधारी कहते हैं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में हो तो कथा को कोई रोक नहीं पाएगा

Raja Bhaiya CM Demand: कुंडा में राम कथा के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राजा भैया को बंदूकधारी राजा भैया कहते हैं। राजा भैया ने हिंदुत्व के लिए काम करने वाले लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। वहीं, समर्थकों ने राजा भैया को यूपी का CM बनाने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 9:00 AM IST
UP News
धीरेंद्र शास्त्री और राजा भैया (Photo ANI)

Dhirendra Shastri Praises Raja Bhaiya: प्रतापगढ़ के कुंडा में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजा भैया की जमकर तारीफ की। उन्होंने राजा भैया को देश का प्रखर हिंदू नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुत्व के लिए काम करने वाले लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। इस दौरान उन्होंने जाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज और देश के लिए काम करने की अपील भी की।

'मुट्ठी भर लोगों ने मंदिर को गिराकर मस्जिद बना दी'

कथा मंच से राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी सनातनियों की एकजुटता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 500 साल पहले भगवान राम का मंदिर तोड़ा गया था तो उस समय भारत में सनातनियों की संख्या 20 से 25 करोड़ थी। लेकिन, मुट्ठी भर लोगों ने मंदिर को गिराकर मस्जिद बना दी। इसका कारण एक ही था कि हम लोग चुपचाप बैठे रहे और देखते रहे।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 500 से अधिक लड़ाइयां लड़ी गईं। जब 40 प्रतिशत सनातनी एक हुए तब मंदिर बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि जब शत प्रतिशत सनातनी एक हो जाएंगे तो विश्व में डंका बजेगा। भगवान राम का जयकारा लगाते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह जयकारा पाकिस्तान तक जाना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के हिंदू भी कथा सुन रहे हैं। इससे एक दिन पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी सनातन एकजुटता की बात कह चुके हैं।

हिंदू समाज के लिए जीने वाले कम हैं - धीरेंद्र शास्त्री

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा के बाद यह पहली ऐसी कथा है, जहां उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में हिंदुत्व के लिए समर्पित लोगों को एक मंच पर देखा है। उन्होंने कहा कि परिवार और जाति के लिए जीवन समर्पित करने वाले कई लोग मिल जाएंगे, लेकिन देश और हिंदू समाज के लिए जीने वाले कम हैं।

उन्होंने राजा भैया के काम की सराहना करते हुए कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताया। साथ ही कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति है। यदि राजसत्ता से ऐसा व्यक्तित्व भी सेवा करके देश के लिए आगे आ सकता है तो वह राजा भैया हैं।

समर्थकों ने राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की

कथा स्थल पर राजा भैया के समर्थकों ने होर्डिंग लहराकर उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की बात भी कही। राजा भैया और योगी आदित्यनाथ को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Updated on:
20 Nov 2026, 9:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कुंडा में दिखा अनोखा नजारा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया, पास खड़े राजा भैया भी रह गए हैरान

‘दिलों के रिश्ते, दूरियों के मोहताज नहीं’, राजा भैया का नाम लेकर भानवी सिंह ने किया भावुक पोस्ट, बोलीं- मेरे हजूर ने नहीं बुलाया

‘मैं अखिलेश यादव का विरोधी नहीं हूं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी सुनाएंगे

‘राजा भैया का दबदबा था, है और रहेगा’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू, बृजभूषण समेत कई दिग्गज पहुंचे

राजा भैया के परिवार में सुलह की उम्मीद! भानवी सिंह बोली- मुझे विश्वास है मेरे हजूर मेरी इच्छा का सम्मान करेंगे, जानिए पूरा मामला