प्रतापगढ़

मुंबई से मिली भेंट: राजा भैया के अस्तबल में मारवाड़ी नस्ल का पासपोर्ट वाला घोड़ा शामिल, कीमत डेढ़ करोड़

Mumbai Friend gifted Raja Bhaiya Marwari breed horse प्रतापगढ़ के राजा भैया को मुंबई के रहने वाले दोस्त ने मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा भेंट किया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जाती है। पासपोर्ट भी बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2025, 12:44 PM IST
मुंबई के दोस्त ने किया घोड़ा गिफ्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Mumbai Friend gifted Raja Bhaiya Marwari breed horse प्रतापगढ़ के रहने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके मुंबई के रहने वाले दोस्त ने मारवाड़ी नस्ल का अश्व विजयराज भेंट किया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जाती है। मुंबई से विशेष वाहन से विजयराज को प्रतापगढ़ लाया गया। जहां अस्तबल में राजा भैया ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। तिलक लगाया, अपने हाथों से खिलाया। राजा भैया को बचपन से घुड़सवारी का शौक है और उनके अस्तबल में 20 घोड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि मारवाड़ी नस्ल के अश्व विजयराज का पासपोर्ट भी बना हुआ है।

डेढ़ करोड़ का घोड़ा किया भेंट

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले साथी ने डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा भेंट किया है। मारवाड़ी नस्ल का यह घोड़ा विजयराज को राजा भैया के आवास राज भवन में लाया गया। घोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

डीएनए रिपोर्ट और पासपोर्ट भी बना

राजा भैया ने अस्तबल में तिलक लगाकर स्वागत किया। पुष्प बारिश की और अपने हाथों से खिलाया।‌ मारवाड़ी नस्ल के घोड़े की खास बात यह है कि इसका पासपोर्ट भी बना हुआ है। जिसमें घोड़े की पूरी जानकारी रहती है। फैमिली हिस्ट्री का उल्लेख होता है। माता-पिता सहित तीन पीढ़ियों की जानकारी लिखी जाती है। जिसकी डीएनए रिपोर्ट भी बनाई गई है।

बचपन से घुड़सवारी का शौक

राजा भैया को घुड़सवारी का शौक है। 6 साल की उम्र से ही वह घुड़सवारी करने लगे थे और देखते-देखते घुड़सवारी में पारंगत हो गए। वैसे राजा भैया के काफिले में महंगी गाड़ियाँ और मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। उनके अस्तबल में अब बीस घोड़े हो गए हैं।

अधिकांश घोड़े की कीमत 40 से 50 लाख रुपए

राजा भैया के अस्तबल में मौजूद घोड़ों में से अधिकांश की कीमत 40 से 50 लाख रुपए है। मारवाड़ी नस्ल के घोड़े देश-विदेश में होने वाली घुड़सवारी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। यह घोड़े मजबूत कदकाठी के होते हैं, इनकी चाल भी दमदार होती है। इन घोड़ों की देखरेख और खानपान के साथ प्रशिक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

मुंबई से आया गिफ्ट लोगों में चर्चा का विषय

मुंबई से आया गिफ्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राजा भैया अपने सामाजिक कार्यों से लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज करते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली से निकली सनातन धाम पदयात्रा में भी उन्होंने भाग लिया था। ‌

Updated on:
27 Dec 2025, 12:44 PM IST
Published on: