प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, एक परिवार के 6 लोगों की मौत

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराना जर्जर मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
2 min read
Aug 06, 2026
Pratapgarh House Collapse
जर्जर मकान ढहा, एक परिवार के 6 लोगों की मौत (X Photo PRATAPGARH POLICE)

Pratapgarh House Collapse News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

एक ही छत के नीचे सो रहे थे सभी सदस्य

जानकारी के मुताबिक, महुली वार्ड निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान करीब 100 साल पुराना और जर्जर हालत में था। गुरुवार रात के करीब दो बजे यह हादसा हुआ। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

दंपती, बेटा, बहू और दो मासूमों की गई जान

इस हादसे में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव (55), बेटे नितिन श्रीवास्तव (25), छोटी बहू माधुरी श्रीवास्तव (23), दो साल के माधव और चार माह के मासूम अद्विक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

दो घंटे चला राहत और बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। अमन श्रीवास्तव का इलाज जारी है।


पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 06.08.2026 को रात्रि लगभग दो बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में एक जर्जर मकान गिरने की घटना सामने आई है, जिसमें 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 1 व्यक्ति सुरक्षित है।

जर्जर मकानों को लेकर उठे सवाल

इस हादसे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मकानों की स्थिति पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार आज भी सालों पुराने और कमजोर मकानों में रहने को मजबूर हैं। समय रहते ऐसे भवनों की पहचान, मरम्मत या उन्हें खाली कराने की व्यवस्था नहीं होने से बड़े हादसों का खतरा बना रहता है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार लगातार बारिश और मकान की जर्जर हालत हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

Updated on:
06 Aug 2026 08:18 am
Published on:
06 Aug 2026 07:14 am
Also Read
View All
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस