प्रयागराज

जाने कब जारी होगा एपीएस भर्ती का विज्ञापन, 11 साल बाद खत्म होगा इंतजार

एपीएस के पदों पर पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी वजह से आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके पहले आयोग ने 2010 को एपीएस में भर्ती की थी। इसके बाद 2016 में 250 पदों का अधियाचन मिला था। वर्ष 2017 व 2018 के कैलेंडर में भर्ती को शामिल किया गया था, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया गया था।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2022, 1:25 PM IST
जाने कब जारी होगा एपीएस भर्ती का विज्ञापन, 11 साल बाद खत्म होगा इंतजार
जाने कब जारी होगा एपीएस भर्ती का विज्ञापन, 11 साल बाद खत्म होगा इंतजार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी) मार्च में अपर निजी सचिव भर्ती विज्ञापन जारी करने की तैयरी में जुट गया है। बहुत जल्द ही आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के लिए तिथि निर्धारित कर देगी। शुक्रवार को आयोग में ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया। 2 दिन पहले पहले अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिल सका था। अभ्यर्थियों के ज्ञापन देने के बाद से ही भर्ती को लेकर आयोग मार्च में निर्णय लेगा।

आयोग ने एपीएस के पदों पर पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी वजह से आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके पहले आयोग ने 2010 को एपीएस में भर्ती की थी। इसके बाद 2016 में 250 पदों का अधियाचन मिला था। वर्ष 2017 व 2018 के कैलेंडर में भर्ती को शामिल किया गया था, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया गया था। नई भर्ती के इंतजार में तमाम अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं इसलिए मांग है कि नई भर्ती में उम्र की सीमा पार करने वाले को भी शामिल किया जाए।

270 पदों का मिला अधियाचन

आयोग अनु सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि एपीएस के 270 पदों के लिए अधियाचन मिल चुका है। आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर शासन से भर्ती नियमावली संशोधित होकर आयोग भेज दी जाएगी और फिर 10 दिनों के भीतर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

Updated on:
26 Feb 2022, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर