8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम

पांचवें चारण मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी से प्रियंका गांधी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को साधने के लिए दोनों ने रोड शो के माध्यम से पूरी ताकत दिखाई। वहीं कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत दिखाई। डिम्पल यादव और जया बच्चन ने समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 Feb 2022, 1:08 PM IST

UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम

UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का पाचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। प्रचार प्रक्रिया 25 फरवरी के देर शाम के बाद थम गई है। पांचवें चारण मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी से प्रियंका गांधी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को साधने के लिए दोनों ने रोड शो के माध्यम से पूरी ताकत दिखाई। वहीं कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत दिखाई। डिम्पल यादव और जया बच्चन ने समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: राजा भैया ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, कहा- किसी के माई के लाल में दम नहीं है जो लगा दे कुंडा में कुंडी

प्रियंका ने दिखाया दम

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार के आखिरी दिन प्रयागराज पहुंचकर अपने पैतृक निवास आनंद भवन से रोड शो निकाला। कांग्रेस पार्टी से शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगी। प्रियंका गांधी के रोड शो में सड़कों पर भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला। इसके साथ प्रियंका गांधी ने शहर दक्षिणी, पश्चिमी विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट करने की अपील की। प्रियंका गांधी प्रयागराज में रोड शो करने के बाद प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुईं और वहां पर प्रत्यशियों के लिए रोड शो किया।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: प्रयागराज में गरजे सीएम योगी, कहा- 10 मार्च के बाद सपा, बसपा के नेताओं ने विदेश भागने के लिए करा लिया है टिकट बुक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई ताकत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। रोड शो के माध्यम से 12 विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए फिर वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शहर के सभी विधानसभाओं में सभा को संबोधित किया और उसके बाद प्रयागराज के सड़कों पर रोड शो किया। एक तरफ जहां प्रियंका गांधी ने ताकत दिखाई वहीं शाम होते-होते सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताकत दिखाई।