प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज में कल इन दो बड़े दिग्गजों की होगी जुबानी टक्कर, जाने कौन कहा करेगा सभा

24 फरवरी को प्रयागराज में दो बड़े दिग्गज नेता की सभा होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी फाफामऊ में सभा को सम्बोधित करेंगे तो, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख फूलपुर, प्रतापुर और कुंडा पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। पहली बार एक दिन में दो बड़े दिग्गज नेता ताकत दिखाने जा रहे हैं।

2 min read
UP Assembly Election 2022: प्रयागराज में कल इन दो बड़े दिग्गजों की होगी जुबानी टक्कर, जाने कौन कहा करेगा सभा

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में बड़े-बड़े दिग्गजों की जनसभाएं हो रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक जनता के बीच पहुंचकर वादा कर रहे हैं। 24 फरवरी को प्रयागराज में दो बड़े दिग्गज नेता की सभा होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी फाफामऊ में सभा को सम्बोधित करेंगे तो, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख फूलपुर, प्रतापुर और कुंडा पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। पहली बार एक दिन में दो बड़े दिग्गज नेता ताकत दिखाने जा रहे हैं।

व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर फाफामऊ क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बेला कछार में आयोजित होने वाले सभा को लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। पीएम मोदी आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बना दिये गए हैं। इसके साथ चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पीएम के सुरक्षा में 7 आईपीएस, 10 एसपी, 25 डीएसपी, 28 एसओ, 709 पुलिस बल, 5 कंपनी पीएसी और एसपीजी, एनएसजी, एटीएस, एंटी ग्रो टीम की तैनाती कर दी गई है।

इस तरह से रहेगी व्यवस्था

फाफामऊ में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहेगी। एसपी समर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी के शाम से ही डायवर्ट रहेगा। पीएम की सुरक्षा तीन घेरे में रहेगी। पहला घेरा एसपीजी, दूसरा घेरा एनएससी और तीसरा घेरा सिविल फोर्स की रहेगी। कार्यक्रम में काला कपड़ा पहनने वालो की इंट्री बैन है।

प्रयागराज की इन जगहों पर गरजेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 फरवरी को प्रयागराज में दो सभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले फूलपुर विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद प्रतापुर में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव राजा भैया के गढ़ कुंडा पहुंचकर समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगे।

Published on:
23 Feb 2022 01:26 pm
Also Read
View All
बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला