गृह मंत्री अमित शाह के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री नंद गोपाल नंदी और शहर उत्तर सीट के प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी मौजूद रहे। जिधर-जिधर गृह मंत्री का रोड शो निकला उधर-उधर की सड़कें भगवा रंग से रंगी रही। सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। गृह मंत्री अमित शाह रोड शो के माध्यम से प्रयागराज के शहर उत्तरी, दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। अमित शाह स्वागत कहीं पुष्पों की वर्षा हुई तो कहीं ढोल बजे।