प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आत्मघाती प्रदर्शन, गैस सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय बिल्डिंग पर चढ़े

हजारों की संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। कई छात्रों ने आत्‍मदाह की चेतावनी देते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया है। छात्रों का यह रूप देख पुलिस ने उन्‍हें पकड़ लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड से केरोसीन में भीगे छात्रों पर पानी की फुहार डाली गई। सोमवार को दिए गए आर-पार की लड़ाई को पूरा करने छात्र जुटे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2022, 4:51 PM IST
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आत्मघाती प्रदर्शन, गैस सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय बिल्डिंग पर चढ़े
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आत्मघाती प्रदर्शन, गैस सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय बिल्डिंग पर चढ़े

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि के विरोध के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन मंगलवार को आत्मघाती रंग ले लिया। हजारों की संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। कई छात्रों ने आत्‍मदाह की चेतावनी देते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया है। छात्रों का यह रूप देख पुलिस ने उन्‍हें पकड़ लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड से केरोसीन में भीगे छात्रों पर पानी की फुहार डाली गई। सोमवार को दिए गए आर-पार की लड़ाई को पूरा करने छात्र जुटे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना है।

सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय पर चढ़ा छात्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक तरफ जहां अलग-अलग गुट में छात्रों का प्रदर्शन जारी है वहीं दूसरी तरफ कुछ छात्र सिलेंडर लेकर कुलपति कार्यालय की बिल्डिंग पर चढ़ा कर इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति कार्यालय के बाहर भी छात्रों का हंगामा चल रहा है। कार्यालय के चारों तरफ भारी संख्या में जवान मौजूद हैं। पुलिस जवानों और छात्रों की बीच नोकझोंक जारी है।

पुलिस ने सुरक्षित छात्रों को उतारा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय के भवन की बुर्ज पर छात्र रसोई गैस सिलेंडर के साथ पहुंच गया। वह का नाम आयुष है। वह कूदने या आत्‍मदाह की चेतावनी दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने पकड़ कर सुरक्षित नीचे उतार लिया है। कुलपति भवन पर चढ़े छात्रों ने घण्टों पुलिस को परेशान किया।

आंदोलन मैदान बना विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने जमकर बवाल काट रहे हैं। फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन अब आर-पार की हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में चारो तरफ पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद छात्रों हुजूम आंदोलन रत है।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल