26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्विद्यालय: बीएसपी प्रमुख मायावती ने किया फीस वृद्धि का विरोध, छात्रों के समर्थन में ट्वीट करके कह दी ये बातें

फीस वृद्धि विरोध में चल रहे आंदोलन का रूप राजनीतिक रंग में आ गया है। मंगलवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने फीस वृद्धि के विरोध में और आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने फीस वृद्धि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 20 Sep 2022, 3:05 PM IST

इलाहाबाद विश्विद्यालय: बीएसपी प्रमुख मायावती ने किया फीस वृद्धि का विरोध, छात्रों के समर्थन में ट्वीट करके कह दी ये बातें

इलाहाबाद विश्विद्यालय: बीएसपी प्रमुख मायावती ने किया फीस वृद्धि का विरोध, छात्रों के समर्थन में ट्वीट करके कह दी ये बातें

प्रयागराज: पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाला इलाहाबाद विश्विद्यालय अब जंग का मैदान बन गया है। छात्रों का आक्रोश अब रौद्र रूप ले लिया है। इसके साथ ही फीस वृद्धि विरोध में चल रहे आंदोलन का रूप राजनीतिक रंग में आ गया है। मंगलवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने फीस वृद्धि के विरोध में और आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने फीस वृद्धि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके पहले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव,प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता ट्वीट पर छात्रों का समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: अब प्रयागराज में गूंजेगी सफेद बाघ की दहाड़, मध्यप्रदेश की तर्ज पर बनकर तैयार होगा टाइगर सफारी

आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं छात्र

सोमवार को संयुक्त छात्र समिति के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी छात्रों ने बड़े आंदोलन का आवाहन किया था। सोमवार शाम से विश्वविद्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गई है। मंगलवार की सुबह से ही छात्रों जवानों की तैनाती कर दी गई है। सुबह से ही छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जमा होने शुरू कर दिया है।

ट्वीट पर मायावती ने लिख दी कड़वी बातें

बीएसपी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने पहले ट्वीट पर लिखा कि विपक्षी पार्टियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों व उनकी आवाज को दबाना भाजपा सरकार की नई तानाशाही नीति हो गई है। साथ ही बात पर मुकदमा लिखाना और लोगों को गिरफ्तार करना है। यह सरकार की धारणा अतिघातक है। इसी तरह से मायावती ने दो और ट्वीट है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग