प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में हजारों छात्र एकत्रित, शवयात्रा निकालकर करेंगे विरोध

फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के 17वें दिन छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की नौबत आ गई है। सभी छात्र प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने की तैयारी में है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन रोकने के लिए पूरी तैयारी में है। फीस वृद्धि के विरोध में अपना दल के छात्र नेताओं ने भी छात्रसंघ भवन पर समर्थन के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 2:18 PM IST
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में हजारों छात्र एकत्रित, शवयात्रा निकालकर करेंगे विरोध
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में हजारों छात्र एकत्रित, शवयात्रा निकालकर करेंगे विरोध

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए 400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को सुबह से ही छात्रों का हुजूम विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हो गया है। हजारों की संख्या में एकत्रित छात्र एक तरफ जहां शव यात्रा निकलने के तैयारी में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में छात्रों और पुलिस बल में टकराव हो सकती है। कैंपस में चारों तरफ छात्रों का गुट जमा है।

छात्र जुलूस निकालकर करेंगे विरोध

फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के 17वें दिन छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की नौबत आ गई है। सभी छात्र प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने की तैयारी में है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन रोकने के लिए पूरी तैयारी में है। फीस वृद्धि के विरोध में अपना दल के छात्र नेताओं ने भी छात्रसंघ भवन पर समर्थन के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जारी है अमरण अनशन

फीस वृद्धि के छात्रों का अमरण अनशन जारी है। छात्रों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर सीओ कर्नलगंज, एसडीएम समेत भारी संख्या में जवान तैनात हो गए हैं। छात्रों द्वारा फीस वृद्धि के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं पुलिस के तेवर अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा सख्त हैं। कुछ देर में छात्र शवयात्रा निकाल सकते हैं वहीं पुलिस प्रशासन ऐसा करने से रोकने की कोशिश करेगा।

पुलिस और छात्र आमने-सामने

छात्रों द्वारा निकाले जाने वाले शवयात्रा को रोकने के लिए पुलिस बल और छात्रों में टकराव के हालात बन सकते हैं। छात्रों को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल कैंपस में तैनात है। विश्वविद्यालय के सभी द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी छात्र एकत्रित हो रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल