25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ 2025 से पहले बढ़ाई जाएगी स्वास्थ्य सुविधाएं, बनेंगे पांच ट्रामा सेंटर, मिलेगी इमरजेंसी सेवा

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर चाका, वाराणसी मार्ग पर हंडिया, गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर, अयोध्या मार्ग पर सोरांव व लखनऊ मार्ग पर कौडि़हार में 30-30 बेड के ट्रामा सेंटर बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस ट्रामा सेंटर को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की तरह बनेगी और लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। इसमें 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिल सकेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 22 Sep 2022, 1:12 PM IST

महाकुंभ 2025 से पहले बढ़ाई जाएगी स्वास्थ्य सुविधाएं, बनेंगे पांच ट्रामा सेंटर, मिलेगी इमरजेंसी सेवा

महाकुंभ 2025 से पहले बढ़ाई जाएगी स्वास्थ्य सुविधाएं, बनेंगे पांच ट्रामा सेंटर, मिलेगी इमरजेंसी सेवा

प्रयागराज: संगमनगरी में महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रयागराज में कई योजनाओं के माध्यम से कार्यों तेजी आई है। अब महाकुंभ से पहले शहर की सभी दिशाओं की ओर से आने वाले हाईवे पर ट्रामा सेंटर बनाए जाएंगे। यदि राजमार्गों पर यात्रा के दौरान किसी भी तरह से दुर्घटना होने पर यात्रियों को तत्काल समुचित ईलाज मिल सकेगा।

30-30 बेड का पांच ट्रामा सेंटर बनाने की मिली मंजूरी

शासन की ओर से जिले में पांच ट्रामा सेंटर के निर्माण की मंजूरी मिली है। यह कार्य प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर चाका, वाराणसी मार्ग पर हंडिया, गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर, अयोध्या मार्ग पर सोरांव व लखनऊ मार्ग पर कौडि़हार में 30-30 बेड के ट्रामा सेंटर बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस ट्रामा सेंटर को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की तरह बनेगी और लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। इसमें 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिल सकेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती होगी।

तहसील में बने सीएचसी का होगा विस्तार

महाकुंभ से पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के सीएचसी में 20-20 बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त वार्ड भी बनेंगे और अलग से चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ की तैनाती होगी। इसके साथ ही यमुनापार चाका ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव शासन को भी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पांच छात्र बैठे आमरण अनशन पर

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि महाकुंभ को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की तैयारी है। इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सभी हाईवे पर ट्रामा सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। कई अन्य बड़े अस्पतालों को उच्चीकृत भी किया जाएगा। यह अभी काम महाकुंभ 2025 से पहले पूरा कर लिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग