प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज पहुंचकर असुउद्दीन ओवैसी ने कह दी बड़ी बात, जाने क्यों विपक्षी पार्टियों में मची हड़कंप

ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने शहर दक्षिणी विधानसभा मे एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी मोहम्मद फरहान के समर्थन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वोट मंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा नौजवानों कब तक सपा और भाजपा के डर से अपनी लीडरशिप को नहीं खड़ा करोगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2022, 12:41 PM IST
UP Assembly Election 2022: प्रयागराज पहुंचकर असुउद्दीन ओवैसी ने कह दी बड़ी बात, जाने क्यों विपक्षी पार्टियों में मची हड़कंप
UP Assembly Election 2022: प्रयागराज पहुंचकर असुउद्दीन ओवैसी ने कह दी बड़ी बात, जाने क्यों विपक्षी पार्टियों में मची हड़कंप

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में दिग्गज नेताओं का लगातार जनसभा जारी है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने शहर दक्षिणी विधानसभा मे एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी मोहम्मद फरहान के समर्थन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वोट मंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा नौजवानों कब तक सपा और भाजपा के डर से अपनी लीडरशिप को नहीं खड़ा करोगे।

एआईएमआईएम करेगी यूपी का विकास

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असुउद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी का विकास अब एआईएमआईएम के हाथों में है। प्रदेश की जनता अगर एआईएमआईएम पर भरोसा जताया तो प्रदेश का विकास कोई रोक नहीं सकता है। प्रयागराज के 12 विधानसभा में एआईएमआईएम के प्रत्याशी है अगर सभी प्रत्याशी जीते तो ओवैसी हर माह प्रयागराज में दौरा करेंगे।

बैरिस्टर ओवेसी ने कहा कि अगर इलाहाबाद दक्षिणी की आवाम ने मोहम्मद फरहान को जीता कर विधानसभा भेज दिया तो मैं खुद हर 2 महीने पर क्षेत्र का दौरा करूंगा और उनकी समस्याओं को मैं खुद भी यहां बैठकर सुनूंगा। क्षेत्र की समस्या खत्म हो इस क्षेत्र में एआईएमआईएम के प्रत्याशी काम करेंगे। इसी दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने जनता से फरहान के लिए वोट की अपील की कहा इस नौजवान को आप जिताकर विधानसभा में भेजिए मैं गारंटी देता हूं यह आपकी समस्याओं को दूर करेगा।जनसभा को संबोधित किया एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने और संचालन जीशान रहमानी ने किया।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर