प्रयागराज

पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद की बढ़ी मुश्किलें, 50 हजार से अब एक लाख होगी इनाम की राशि

पिछले कई महीनों से वांछित चल रहे छोटे बेटे अली अहमद की इनामी राशि 50 हजार की जगह अब बढ़ाकर एक लाख करने की तैयारी शुरू कर दी गई। प्रयागराज आईजी राकेश सिंह ने इनामी राशि बढ़ाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। यूपी एसटीएफ की लगातार कोशिश करने के बावजूद अली अहमद चकमा देने में कामयाब हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2022, 11:47 AM IST
पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद की बढ़ी मुश्किलें, 50 हजार से अब एक लाख होगी इनाम की राशि
पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद की बढ़ी मुश्किलें, 50 हजार से अब एक लाख होगी इनाम की राशि

प्रयागराज: गुजरात साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद बाहुबली अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाहुबली के साथ ही उनके परिवार का हर सदस्य मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद अब उनके दोनों बेटों पर सरकार की नजर है। पिछले कई महीनों से वांछित चल रहे छोटे बेटे अली अहमद की इनामी राशि 50 हजार की जगह अब बढ़ाकर एक लाख करने की तैयारी शुरू कर दी गई। प्रयागराज आईजी राकेश सिंह ने इनामी राशि बढ़ाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। यूपी एसटीएफ की लगातार कोशिश करने के बावजूद अली अहमद चकमा देने में कामयाब हो रहा है। इसीलिए लंबे समय से फरार चल रहे अली की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस इनाम की राशि बढ़ाने की कवायद कर रही है।

एक लाख का इनामी होगा अली अहमद

बाहुबली दबंग पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर 50 हजार का इनाम घोषित है। इसके बावजूद पुलिस अली अहमद को गिरफ्तार करने में लगातार असफल साबित हो रही है। इनाम की राशि 50 हजार की जगह अब एक लाख प्रयागराज पुलिस करने जा रही है। अली के बारे में जानकारी देने वाले शख्स को एक लाख की राशि दी जाएगा।

करेली थाने में दर्ज है मुकदमा

बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद पर पांच करोड़ की रंगदारी और मारपीट करने का आरोप है। चकिया के रहने वाले अली अहमद ने बीते वर्ष प्रयागराज के एक प्रोपर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन रुपए न मिलने पर अपने साथियों के साथ मारपीट किया था। इसके बाद करेली थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

कई महीनों से वांछित है अली

बाहुबली के बेटे अली अहमद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद वह शहर छोड़कर फरार हो गया था। विधानसभा चुनाव में बहुत कोशिश के बावजूद एसटीएफ गिरफ्तार करने असफल हुई थी। लगातार छानबीन के बावजूद गिरफ्तार न होने पर अब इनाम की राशि में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। पहले 25 हजार का फिर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और अब एक लाख इनाम की राशि होने जा रही है। इसके बावजूद अली अहमद गिरफ्त में नहीं आया। पिछले दिनों अली अहमद का पश्चिम बंगाल में सुराग मिला था, लेकिन एसटीएफ के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया था।

प्रयागराज आईजी राकेश सिंह ने कहा कि बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे चमका दे रहा है, ऐसे में गिरफ्तारी और तेज हो इसको लेकर अब इनाम की राशि 50 हजार की जगह एक लाख की जाएगी। जल्द गिरफ्तारी को लेकर टीम को निर्देशित भी किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट