प्रयागराज

यूपी में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंट्री पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, जब घर संभल जाए तो उत्तर प्रदेश की बात करें

बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फूलपुर सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले अपना प्रदेश संभाल लें। जब घर संभल जाए तो उत्तर प्रदेश की बात करें। गलती से भी फूलपुर आ गए तो यहां की जनता उनकी जमानत जब्त कर देगी।

less than 1 minute read
यूपी में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंट्री पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, अपना प्रदेश संभालें फिर प्रयागराज से चुनाव लड़ने की सोचें

प्रयागराज: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक बयान पर यूपी से चुनाव लड़ने की जैसे ही घोषणा की यूपी में बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फूलपुर सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले अपना प्रदेश संभाल लें। जब घर संभल जाए तो उत्तर प्रदेश की बात करें। गलती से भी फूलपुर आ गए तो यहां की जनता उनकी जमानत जब्त कर देगी। यहां की जनता फिर उन्हें बिहार भेज देगी।

यह लोकतंत्र है कोई कहीं से लड़ सकता है चुनाव

फूलपुर लोकसभा सीट की वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा, यह लोकतंत्र है। कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। यदि इस सीट से नीतीश कुमार भाग्य आजमाना चाहते हैं तो उनका स्वागत है लेकिन इस बात को ठीक से समझ लें कि क्षेत्र राजनीतिक चरागाह नहीं है। जनता उचित जवाब देगी। भले ही यह क्षेत्र कभी पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का था लेकिन जो विकास पिछले आठ वर्षों में भाजपा के शासनकाल में हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ है।

2024 में फिर से खिलेगा कमल का फूल

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देश में विपक्षी पार्टियों में एकजुटता दिखने लगा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री के बयान में यूपी से चुनाव लड़ने की बात से पटलवार शुरू है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 2024 में एक फिर से फूल बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। बाहर की दाल यूपी में नहीं गलेगी।

Published on:
19 Sept 2022 09:44 am
Also Read
View All