
बाहों में बेटे का शव लेकर बिलखती रही मां, मदद के लिए नहीं आए डॉक्टर, वीडियो वायरल
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटे के इलाज के लिए आई महिला दर-दर भटकती रही। चार साल के मासूम को समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। मामला फाफामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शान्तिपुरम स्थित प्राची हॉस्पिटल के बाहर का है। बेटे के मौत के बाद महिला टूट गई और बिलखती रही, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अस्पताल के सामने मृत बेटे को बाहों में भरकर मां रोती रही। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह वायरल हो गया। वीडियो में महिला का आरोप था कि वह गुहार लगाती रही लेकिन उसके बेटे को भर्ती नहीं किया गया और उसने उसकी गोद में ही दम तोड़ दिया। उधर पुलिस शिकायत मिलने की बात से इंकार करती रही। पूरा मामला फाफामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां पुलिस भी कुछ कहने से मुकर रही है।
चार साल का था बेटा
महिला वीडियो में बता रही है कि वह मऊआइमा के किरांव गांव की रहने वाली है। वह अपने चार साल के बेटे को लेकर प्राचाी अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि मिन्नतों के बाद भी वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। इससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला बच्चे को सीने से लगाकर बाहर रोड पर बैठ गई और बिलखती रही।
मामले में जब अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत पटेल का कहना है कि महिला बच्चे को लेकर अस्पताल आई। उसकी हालत बेहद नाजुक होने की वजह से रेफर कर दिया गया था। एम्बुलेंस से ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। यह वीडियो कुछ शरारती लोग महिला को वापस लेकर आए और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें अस्पताल की किसी भी तरह से लापरवाही नहीं है। फाफामऊ थाना के एसएचओ आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Published on:
18 Sep 2022, 11:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.