प्रयागराज

जीत का जश्न मना रहे भाजपा नेता की हत्या, सपा समर्थकों पर लगा आरोप, जाने पूरा मामला

यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ दूसरी बार सरकार बना ली है। सरकार बनते ही भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बना है। प्रदेश में हर तरफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है। इसी बीच में प्रयागराज में जीत का जश्न मातम में बदल गया। चुनावी रंजिश के चलते भाजपा समर्थक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2022, 5:47 PM IST
जीत का जश्न मना रहे भाजपा नेता की हुआ हत्या, सपा समर्थकों पर लगा आरोप, जाने पूरा मामला
जीत का जश्न मना रहे भाजपा नेता की हुआ हत्या, सपा समर्थकों पर लगा आरोप, जाने पूरा मामला

प्रयागराज: फूलपुर नेवादा गांव में जब डीजे के धुन पर जश्न मनाया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के युवाओं ने हमला बोल दिया। लाठी डंडे से पीटने के बाद पथराव किया। इसी दौरान एक भाजपा समर्थन की मौत हो गई है और कई बुरी तरह से जख्मी हो गए। मामले की सूचना जब पुलिस वालों को मिली तो उपद्रव करने वालों की तलाश में जुटी है। मामले की जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई जमकर बवाल हुआ।

थाने का हुआ घेराव

बहरिया थाने में भाजपा समर्थक के मौत के बाद एसएचओ की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव किया। इसके साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई को लेकर नेताओं ने धरना देने के लिए बैठ गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि उपनिरीक्षक संजय यादव के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी भाजपा नेता धरने से नहीं उठेंगे। मामले में एसपी गंगापार ने आश्‍वासन दिया कि प्रार्थना पत्र पर दारोगा के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। इसके बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ। फाफामऊ घाट से क्षेत्राधिकारी फूलपुर रामसागर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद भाजपा के सभी नेताओं ने इसका आरोप समाजवादी समर्थकों पर लगाया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव किया तो उच्च अधिकारियों की सूचना मिली, तत्काल रूप से एसपी गंगापार पहुंचकर कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी करके आरोपियों को खोजने में जुटी है।

पथराव के बाद लाठी डंडे से हुआ हमला

जब भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने के लिए रोड पर डीजे लेकर निकले तो तभी दूसरे पक्ष से कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आसपास मौजूद महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, तभी पथराव होने से भगदड़ मच गई । तभी दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे से भाजपा समर्थकों पर हमला बोल दिया। उपद्रव में सतीश चौहान नाम के युवक के सिर पर ईंट लगा वह जमीन पर गिर गया। हमला से घायल युवक खून से लथपत पड़ा रहा। तभी ग्रामीणों अस्पताल ले गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर भाजपा गंगापार अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
13 Mar 2022, 5:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर