पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद की लगभग सभी संपत्ति को सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। उनसे जुड़े रिश्तेदारों को तबाह कर दिया है, लेकिन पूर्व सांसद के उन मददगारों को पकड़ने में पुलिस असफल है जो बाहुबली के जेल में रहने के बावजूद नेटवर्किंग को मजबूत किया है। लेकिन माफिया के वह मददगार कार्रवाई से अछूते रहे है। यही वजह है कि हजारों करोड़ों की चोट के बावजूद माफिया जेल से भी खेल करता रहा। जानकारी मिली है कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में ऐसे माफिया जो जेल में बंद है लेकिन उनका कारोबार चल रहा है तो उन माफियाओं के मददगारों पर सरकार कार्रवाई करेगी।