प्रयागराज

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बाद ईडी के निशाने पर भाई सिगबतुल्लाह अंसारी, लगातार 8 घंटे तक अफसरों ने दागे सवाल

बाहुबली मुख्तार अंसारी से सिगबतुल्लाह अंसारी बड़े हैं। इसके अलावा वह गाजीपुर जनपद की मुहम्मदाबाद सीट से विधायक भी रह चूंके हैं। इस बार मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग के केस की जांच में जुटे ईडी अफसरों ने मंगलवार को उसे सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में तलब किया। उनको करीब सुबह 10:30 बजे के करीब सिगबतुल्लाह अपने अधिवक्ताओं के संग ईडी दफ्तर पहुंचा। जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2022, 2:08 PM IST
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बाद ईडी के निशाने पर भाई सिगबतुल्लाह अंसारी, लगातार 8 घंटे तक अफसरों ने दागे सवाल
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बाद ईडी के निशाने पर भाई सिगबतुल्लाह अंसारी, लगातार 8 घंटे तक अफसरों ने दागे सवाल

प्रयागराज: एक तरफ जहां बाहुबली अतीक अहमद योगी सरकार में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी तरफ माफिया मुख्तार अंसारी के परिवारवालों से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ लगातार दूसरे दिन जारी रही। दूसरे दिन भी बाहुबली के भाई पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी को ईडी ने तलब किया। ईदी ने दफ्तर में बैठाकर लगातार आठ घन्टे तक कई सवाल किए। उससे उसके आयकर रिटर्न विवरण समेत संपत्ति व आय के स्रोत के संबंध में जानकारी हासिल की गई। कुछ सवालों के जवाब न होने पर भी पूछताछ जारी रही।

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई से ईडी ने की पूछताछ

बाहुबली मुख्तार अंसारी से सिगबतुल्लाह अंसारी बड़े हैं। इसके अलावा वह गाजीपुर जनपद की मुहम्मदाबाद सीट से विधायक भी रह चूंके हैं। इस बार मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग के केस की जांच में जुटे ईडी अफसरों ने मंगलवार को उसे सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में तलब किया। उनको करीब सुबह 10:30 बजे के करीब सिगबतुल्लाह अपने अधिवक्ताओं के संग ईडी दफ्तर पहुंचा। जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। ईडी अफसरों ने सबसे पहले उससे उसकी संपत्तियों के बारे में पूछा।

आठ घंटे तक जारी रही पूछताछ की प्रक्रिया

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई से करीब आठ घंटों तक मामले की जांच से जुड़े अफसर उससे एक-एक कर सवाल पूछते रहे। इसके साथ ही पूछताछ में किये बयानों को रिकॉर्ड किया गया है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने पर शाम 5:30 पर वह रवाना हुए। इसके साथ ही ईडी ने बेटे और पत्नी के सम्प्पतियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की है।

दूसरी बार भी हो सकती है पूछताछ

ईडी को अभी पूरी जानकारी नहीं मिलने की वजह से फिर पूछताछ हो सकती है। बड़े भाई सिगबतुल्लाह से आठ घंटे तक गहन पूछताछ की गई। लेकिन अब भी कई अहम जानकारियां वह ईडी को नहीं दे पाया है। ऐसे में उसे दोबारा पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो उसके बेटों को भी तलब किया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर