प्रयागराज

UP assembly elections 2022: 21 फरवरी को प्रयागराज में गरजेंगे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डोर टू डोर करेंगे प्रचार

प्रयागराज पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसके बाद करेहा से बारा विधानसभा में शंकरगढ़ हेलीकॉप्टर द्वारा जायेंगे। वहां पर भी पार्टी प्रत्याशी मंजू संत के समर्थन में जनसभा करेंगे। दोपहर तीन बजे भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर के जरिए शहर पहुचेंगे। अल्लापुर स्थित नेतानगर में घर-घर जाकर उत्तरी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रचार के बाद 4:10 पर सीधे लखनऊ के लिये उड़ान भरेंगे।
less than 1 minute read

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। 27 फरवरी को सातवें चरण में प्रयागराज में मतदान होगा। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को प्रयागराज पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे। 21 फरवरी को सुबह 11:05 पर लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे करछना विधानसभा के करेहा ब्लॉक पहुचेंगे। वहां पर दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

प्रयागराज पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसके बाद करेहा से बारा विधानसभा में शंकरगढ़ हेलीकॉप्टर द्वारा जायेंगे। वहां पर भी पार्टी प्रत्याशी मंजू संत के समर्थन में जनसभा करेंगे। दोपहर तीन बजे भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर के जरिए शहर पहुचेंगे। अल्लापुर स्थित नेतानगर में घर-घर जाकर उत्तरी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रचार के बाद 4:10 पर सीधे लखनऊ के लिये उड़ान भरेंगे।

कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिये अगले दो दिनों में और भी स्टार प्रचारक आएंगे। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये संघठन को निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये सैकड़ो जिम्मेदार पदाधिकारियों को भी लगाया गया है।

Published on:
20 Feb 2022 07:08 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस