प्रयागराज

बच्चे की हत्या शव बोरे में बंद कर फेंका, गले पर चोट के निशान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मासूम का बोरे में शव मिला। बुधवार से लापता हुए बच्चे का शव गुरुवार को बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

2 min read

UP News: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव से लापता छह साल के बच्चे की हत्या कर दी गई और शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। खून से लथपथ बोरे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। बच्चे के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

खेलते समय हो गया था लापता

बसेड़ा गांव निवासी दिलशाद का छह साल का बेटा सैफ बुधवार को लगभग 11 बजे खेलते समय अचानक लापता हो गया। बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा तो बुधवार शाम परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार को कुछ लोगों ने दिलशाद के मकान से कुछ दूर एक बंद मकान के बाहर बोरा पड़ा देखा। बोरे पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर बोरे का मुंह खोला तो सैफ का शव बरामद हुआ। सैफ के गर्दन व शरीर पर चोट के निशान थे। माना जा रहा कि बच्चे की धारदार हथियार से हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका गया है। जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सीसीटीवी को खंगालने में जुटी पुलिस

दिलशाद क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके एक छोटा बेटा माहिर और दो साल की बेटी दुआ है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जिससे मामले की जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मासूम बच्चे के साथ इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

Updated on:
31 Jan 2025 09:43 am
Published on:
31 Jan 2025 09:42 am
Also Read
View All

अगली खबर