प्रयागराज

इलाहाबाद में नाथ परंपरा के अनुसार CM योगी का हुआ जलाभिषेक, मठ में संतों के साथ भोजन कर घोषित की शाही स्नान की तिथि

इलाहाबाद में नाथ परंपरा के अनुसार CM योगी का हुआ जलाभिषेक, मठ में संतों के साथ भोजन कर घोषित की शाही स्नान की तिथि
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 5:49 PM IST
CM Yogi jalabhishek in baghambari gaddi math and hving lunch with sain
इलाहाबाद में नाथ परंपरा के अनुसार CM योगी का हुआ जलाभिषेक, मठ में संतों के साथ भोजन कर घोषित की शाही स्नान की तिथि

इलाहाबाद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 13 अखाड़े के महंत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी मठ बाघंबरी गद्दी पहुंचे। जहां पर सीएम योगी का नाथ संप्रदाय के परंपरा के अनुसार जलाभिषेक कर स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बाघंबरी गद्दी पर शहर के गणमान्य अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान जस्टिस गिरधर मालवीय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाघंबरी गद्दी मठ सहित अल्लापुर के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। मठ में महंतों और मुख्यमंत्री सहित अन्य सांसद और मंत्रियों को जाने की अनुमति दी गई। वहीं मीडिया सहित कार्यकर्ताओं को मठ से बाहर रखा गया।

दाल, रोटी, सब्जी औऱ खाई खीर

बाघंबरी मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी सहित निर्वाणी अखाड़ा ,महानिर्वाणी, पंच दशनाम जूना अखाड़ा ,निर्मोही अखाड़ा, अटल अखाड़ा, उदासीन बड़ा उदासीन अग्नि अखाडे के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बाघंबरी गद्दी मठ में संतो महंतों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य सदस्यों को आश्रम में बने उदाल रोटी सब्जी और खीर परोसी गई ।
मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठ के संतों और रहने वाले बटुक बालकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। वहीं अखाड़ों के महंतों से आगामी कुंभ को लेकर अन्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने घोषित की तीन शाही स्नान पर्व की तिथि

मकर संक्रांति का शाही इस्लाम 15 जनवरी 2019

दूसरा शाही स्नान मोनी अमावस्या का 4 फरवरी 2019

दूसरा शाही अस्नान बसंत पंचमी 10 फरवरी 2019

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

बाबरी विध्वंस केस के मुख्य आरोपी की ब्रेन हेमरेज से मौत

input प्रसून पांडेय

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर