
इलाहाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने जब इंजीनियर से पूछा, आपको क्या लगता है, वाराणसी फ्लाइओवर की घटना क्यों हुई है? मिला ये जवाब
इलाहाबाद. आगामी कुंभ के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संगम नगरी में है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और उसके निरीक्षण पर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में उतरने के बाद सीधे हाईकोर्ट के पास बन रहे फ्लाईओवर के निरीक्षण में पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों सहित काम कर रहे इंजीनियर से बात की और उनसे काम को पूरी सुरक्षा के तहत करने का निर्देश दिया।
CM ने इंजीनियर से पूछा कि, आपको क्या लगता है कि, वाराणसी की घटना क्यों हुई है?
साथ ही मुख्यमंत्री ने इंजीनियर से पूछा कि, आपको क्या लगता है कि, वाराणसी की घटना क्यों हुई है? जिस पर सभी कुछ भी बोलने से बचते रहे मुख्यमंत्री हाईकोर्ट फ्लाईओवर के निरीक्षण के बाद नवाब यूसुफ रोड होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने से दारागंज पहुंचे जहां नागवासुकी मंदिर के पास चल रहे विकास कार्य और सुंदरीकरण का निरीक्षण किया और तय समय में कुंभ से पहले काम को पूरा करने का निर्देश दिया मुख्यमंत्री अभी भी जिले के निरीक्षण में है और शाम 5:00 बजे तक इलाहाबाद में रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ? सिंह कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी महापौर अभिलाषा गुप्ता कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर सहित स्थानीय विधायक मौजूद है।
input प्रसून पांडेय
Published on:
19 May 2018, 3:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.