प्रयागराज

प्रयागराज में गोलीकांड: जमीनी विवाद के चलते तीन युवकों को मारी गोली, हमलावर फरार

कर सवार तीन लोगों को गोली लगने से घायल हो गए हैं। गोली की आवाज सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मौके में एसपी गंगापार समेत फाफामऊ और सरोंव थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर एसपी गंगापार द्वारा जांच की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 7:16 PM IST
प्रयागराज में गोलीकांड: जमीनी विवाद के चलते तीन युवकों को मारी गोली, हमलावर फरार
प्रयागराज में गोलीकांड: जमीनी विवाद के चलते तीन युवकों को मारी गोली, हमलावर फरार

प्रयागराज: जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां प्रयागराज पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हत्या और लूट की घटनाएं जारी है। ताजा मामला गंगापार इलाके में जमीनी विवाद के चलते तीन युवकों को गोली मार दी गई है। हमलावरों ने गोलीमार फरार हो गए हैं। फाफामऊ् थाना क्षेत्र का रुदापुर गांव शनिवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। जमीन के विवाद में वारदात अंजाम दी गई। ईट भट्ठा से स्कार्पियो कार में घर जा रहे तीन युवकों को रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ गोली मारी गई। गोली लगने से एक युवक की मौत और दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

कार सवार तीन लोगों को गोली लगने से घायल हो गए हैं। गोली की आवाज सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मौके में एसपी गंगापार समेत फाफामऊ और सरोंव थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर एसपी गंगापार द्वारा जांच की जा रही है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

गोली लगने से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि गोली लगने से एक की मौत हो गई है और दो का इलाज जारी है। इलाज के लिए तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बशीर अहमद तथा मुदस्सिर पुत्र अतीक अहमद निवासी रुदापुर और आकिब पुत्र पप्पू निवासी असरौली गांव थाना पुरामुफ्ती के रहने वाले हैं। घटना के बाद गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

कई खोका बरामद

एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि फायरिंग की घटना के पीछे जमीन विवाद से जुड़ा है। घटनास्थल पर कई खोखा बरामद हुआ है। पीड़ित के ओर तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी है। गोलीकांड में 4 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफआईआर ,खुर्शीद अहमद,जावेद अहमद,जैद अहमद,फैज़ु के खिलाफ 302,307 की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर