प्रयागराज

प्रयागराज में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2022, 12:12 PM IST
प्रयागराज में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर
प्रयागराज में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। लगातार दूसरे प्रदेशों में हो रही बारिश की वजह से दोनों नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। पहाड़ी भागों में हो रही बारिश की वजह से इसका असर अब प्रयागराज की दोनों नदियों में देखी जाने लगी है। पिछले एक हफ्ते में दोनों नदियों का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर तक बढ़ गया है। लेकिन अभी खतरे जैसे कोई बात नहीं है, लेकिन लगातार जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर तैयारी शुरू कर दी है।

निगरानी के लिए तैयार हुआ सरकारी अमला

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं।

कई मुहल्ले तक पहुंच जाता है पानी

प्रयागराज में गंगा- यमुना बारिश के मौसम में हर साल ज़बरदस्त तबाही मचाती है। दर्जनों मोहल्लों की इमारतें एक मंज़िल तक पानी में डूब जाती हैं। करीब महीने भर तक हाहाकार मचा रहता है। इस बार अभी बाढ़ जैसे हालात तो नहीं है, लेकिन सरकारी अमले ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हालात पर नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही हालात बिगड़ने पर खोले जाने वाली बाढ़ चौकियों व राहत केंद्रों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। अभी प्रयागराज में राहत है कि अभी मानसून नहीं आया है। तेज बारिश अभी नहीं हुई है। लगातार बारिश से भी गंगा-यमुना दोनों उफान पर हो जाती हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर