प्रयागराज

पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुसीबतें बढ़ी, भतीजे सतीश मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जानिए वजह

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए याची सतीश मिश्रा की ओर से कहा गया कि वह पांच महीने से जेल में बंद है। और उनका इस घटना से कोई लेना और देना नहीं है। पीड़िता कहीं और रह रही है जबकि वह प्रयागराज में रहता है। वह अपने परिवार से अलग है। जबकि प्रतिवादी के अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया कि अब भी समझौते के लिए याची की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2022, 11:47 AM IST
पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुसीबतें बढ़ी, भतीजे सतीश मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जानिए वजह
पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुसीबतें बढ़ी, भतीजे सतीश मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जानिए वजह

प्रयागराज: बाहुबली विजय मिश्रा वर्तमान में जेल में बंद होने के बावजूद मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है। विजय मिश्रा के साथ ही उनके सगे संबंधियों पर प्रशासन की नजर है। इसी क्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व विधयाक विजय मिश्रा के भतीजे सतीश मिश्रा को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तिथि लगाई है। उच्च न्यायालय ने सरकारी अधिवक्ता से याची के खिलाफ दर्ज मुकदमों के मामले में जानकारी भी मांगी है। मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी की पीठ ने दी है। याची सतीश मिश्रा ने हाईकोर्ट के समक्ष अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

पांच महीने से जेल में है बंद

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए याची सतीश मिश्रा की ओर से कहा गया कि वह पांच महीने से जेल में बंद है। और उनका इस घटना से कोई लेना और देना नहीं है। पीड़िता कहीं और रह रही है जबकि वह प्रयागराज में रहता है। वह अपने परिवार से अलग है। जबकि प्रतिवादी के अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया कि अब भी समझौते के लिए याची की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। मामले में कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता से याची के मामले में दर्ज मुकदमों से संबंधित जानकारी मांगी। सरकारी अधिवक्ता ने उसके लिए समय की मांग की। कोर्ट ने इस पर 13 जुलाई की तिथि तय कर दी।

Updated on:
26 May 2022, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर